हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में पर्यटन और विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 अगस्त को निगम के स्थापना दिवस पर सभी पर्यटक आवास गृह, गैस एजेंसियों, रोपवे और शपिंग कम्पलेक्स में समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं और पर्यटकों को विशेष टूट दी जाएगी। कुमाऊ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक ड़ संदीप तिवारी ने बताया कि निगम मुख्यालय सहित निगम के समस्त पर्यटक आवास गृहों, गैस एजेंसियों, रोपवे, केवगार्डन, पेट्रोल पम्प, शपिंग कम्पलेक्स एवं अन्य इकाइयों में 21 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण किया जाएगा। इसमें सेवानिवृत्त कार्मिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। वहीं पर्यटक आवास गृह में चेक इन करने वाले पर्यटकों को टैरिफ दरों में 50 प्रतिशत की विशेष टूट दी जाएगी। संदीप तिवारी ने बताया कि निगम की ओर से संचालित स्नोव्यू रोपवे के टिकट में भी एक दिन के लिए टूट दी गई है। वहीं 21 अगस्त को गैस एजेंसी से नये कनेक्शन अथवा डीबीसी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन, इंस्टलेशन, हटप्लेट निरीक्षण और सुरक्षा हज में भी 389 रुपये की विशेष टूट दी जाएगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *