*कोतवाली लक्सर*

*

शिकायतकर्ता आदित्यवीर द्वारा अपने नलकूप चोरी होने के संबंध में दी गई सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर अज्ञात आरोपित की तलाश शुरु की गई।

संदिग्ध की तलाश के दौरान एक युवक अमरीश का नाम प्रकाश में आने पर दिनांक 19.11.2024 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग अमरीश को रायसी क्षेत्र से एक अदद अवैध चाकू के साथ दबोचा। आरोपी पुनः किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी की निशादेही पर चोरी हुयी नलकुप की मोटर को भी बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण आरोपित-*
अमरीश पुत्र जोत सिह उर्फ सुनील निवासी औंसपुर लक्सर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी-*
1- अवैध चाकू – 01
2- चुराई गई मोटर – 01

*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 कमल कान्त रतड़ी
2-कानि0 अनूप पोखरियाल
3-कानि0 अनिल वर्मा

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *