जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत सोमवार को नगर पंचायत थलीसैंण द्वारा भव्या तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को घर पर तिरंगा लागने के लिए दिए गए।
नगर पंचायत थलीसैंण के अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र रावत ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है, उसके तहत देश के प्रत्येक गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें शहीदों के आंगन की मिट्टी को कर्तव्य पथ तक ले जाया जाएगा। वीरों के सम्मान में कर्तव्य पथ अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर घर पर तिरंगा फहराते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम में योगदान देने का आवहान भी किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, नगर पंचायत थलीसैंण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *