देहरादून, । उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड प्रदेश का द्विवार्षिक चुनाव 22 अगस्त को देहरादून के नेहरू कॉलोनी में अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी दिनेश पंत एवं सहायक चुनाव अधिकारी लाल बहादुर थापा की देखरेख व कुशल दिशा-निर्देशन में निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई गई।

प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत गढ़वाल मण्डल कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें समस्त शाखाओं के अभूतपूर्व सहयोग एवं सर्वसम्मति से प्रवीण सैनी को लगातार दूसरी बार गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विपिन उनियाल को सर्वसम्मति से गढ़वाल मण्डल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित गढ़वाल मण्डल कार्यकारिणी इस प्रकार है – प्रवीण सैनी, मण्डल अध्यक्ष, विपिन उनियाल, मण्डल महामंत्री, मण्डल उपाध्यक्ष, मालदत्त सती एवं दीपक चौहान बने। जबकि मण्डल मीडिया प्रभारी दिनेश चौहान, मण्डल कोषाध्यक्ष चतर सिंह चौहान, संगठन सचिव, कु० रविता सैनी एवं जितेन्द्र राजभर, प्रचार सचिव, रिंकी तोमर, कार्यालय सचिव, धनसिंह चौहान इस द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम में कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, चमोली, देवप्रयाग, ऋषिकेश, विकासनगर, कालसी, चकराता, उत्तरकाशी, अनु० खण्ड, त्यूनी, सहसपुर, हर्बर्टपुर, डोईवाला, मसूरी, हरिद्वार, रूड़की, पुरोला सहित विभिन्न शाखाओं से पधारे कर्मचारी साथियों ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विशेष रूप से हरिद्वार शाखा से शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत एवं शाखा सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हितों तथा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *