
ऋषिकेश। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में 2 मई को रेड फारेस्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बॉक्सिंग एरिना में आयोजित होने जा रही उत्तराखंड राज्य मुए थाई चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है । एकेडमी की निदेशक प्रज्ञा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश में आयोजित होने जा रही उत्तराखंड राज्य मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला द्वारा किया जाएगा। देहरादून जिले की टीम में 32 खिलाड़ी उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के भी भाग लेंगे । उक्त राज्य चैंपियनशिप के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेताओं का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप हेतु उत्तराखंड राज्य की टीम में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों में संचिता, आरुष पंत ,नीतिका पंत, तेजस सिंह, रोहित, अभिषेक, सक्षम, अश्मित, कृष्णा जोशी, अनिरुद्ध जोशी, सौम्या गेरोला, यश, अक्षत, पार्थ नेगी, आराध्या, कृष्ण श्रीवास्तव, समर्थ, स्वराज गेरोला, कार्तिक श्रीवास्तव, मनस्वी, अभ्युदय, श्रीयांश तारीवाल, उन्नति रावत, अभिषेक भंडारी, मानसी, अद्विक भंडारी एवं प्रतिष्ठा रावत शामिल हैं । खिलाड़ियों के चयन पर सांसद एवं
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मुए थाई उत्तराखंड सतीश जोशी , महासचिव नीलेश जोशी, अरुण कुमार सूद सहित कई गणमान्य लोगों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी हैं ।
