रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि बाजपुर को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने हेतु स्थाई समाधान किया जाएगा। कहा कि बाढ़ समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर है। सीएम धामी ने गत दिवस लोहियाहेड गेस्ट हाउस खटीमा में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बाजपुर में लेवड़ा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु सभी कार्य योजनाओं में सीएम घोषणा के अंर्तगत बजट उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। जल्द ही बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रारम्भ हो जायेगें। क्षतिग्रस्त पुलों का निर्माण भी प्रारम्भ हो जाएगा। सुखीजा ने कहा कि बाजपुर भूमि समस्या का समाधान भी यथाशीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से होगा। धामी सरकार सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए 1064 नंबर जारी किया गया है। सीएम धामी सभी अधिकारियों को जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करने एवं अपने-अपने कार्यों तथा दायित्वों का निर्वह्न पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों हेतु खोदी गई सड़कों को भरने के लिए जल संस्थान तथा लोनिवि के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी औपचारिकताएं 15 सितंबर तक पूर्ण करने तथा 16 सितंबर से खोदी गई सड़कों को भरने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *