
हरिद्वार। दो अक्टूबर के अवसर पर आज राज्य की सभी वन रेंजो में गाँधी जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई गयी. वंही आज ही के दिन राज्य मे वन्यजीव सप्ताह की भी शुरुआत होती है. इस मौक़े पर आज हरिद्वार वन प्रभाग की विभिन्न रेंजो में जनजागरूकता रैली निकाली गयी.हरिद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत हरिद्वार रेंज द्वारा उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार व वन क्षेत्राधिकारी शिशपाल सौंडियाल के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गई. जिसमें एनसीसी कैडेट एव स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया. इस मौक़े पर रेंज अधिकारी शीशपाल द्वारा सभी बच्चों को वन्यजीव संरक्षन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.मौके पर हरिद्वार रेंज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा.
लैंसडॉन वन प्रभाग में बड़े स्तर पर चलाया गया सफाई अभियान.
वंही गाँधी जयंती के अवसर पर लैंसडौन वन प्रभाग में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. साथ ही वन्यजीव सप्ताह को लेकर वन कर्मी भी उत्साहित नजर आये. जहरीखाल रेंज अधिकारी गणेश बहुगुणा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया.इस मौक़े पर सभी वन कर्मियों ने वन्य जीव संरक्षण व संवर्धन को लेकर गहन मंथन किया.

