जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोनिवि दुगड्डा के हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग पर बारिश के कारण कई जगहों पर मलबा आने से मोटर गाड़ियों की आवाजाही पिछले दो माह से बंद है। इस कारण इस मार्ग पर स्थित 12 से अधिक गांवों की करीब 1200 की आबादी तीन से सात किमी. तक पैदल चलने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों ने लोनिवि से मोटर मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग उठाई है।
हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष किशोर डोबरियाल, सचिव योगंबर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोहन डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर मलबा आने यह मार्ग दो माह से बंद है। वहीं कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में दालिमीसैंण, सैलानी, बोरगांव, पुरानकोट, कोलीगांव, चंडा वल्ला, चंडा पल्ला, दूंणी मनोहर, धूरा, बड़ोलगांव, मलन्या, बिजनूर, मांडई, पाली आदि गांवों के ग्रामीणों को दुगड्डा बाजार तक पैदल आने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जंगल से पैदल आवाजाही करने में जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है। इस संबध में लोनिवि दुगड्डा के अपर सहायक अभियंता संतोष भारद्वाज ने कहा कि मलबा हटाने के लिए मोटर मार्ग के दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई हैं। जल्द मोटर गाड़ियों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।
—————-

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *