चमोली। पर्यटन विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में आवेदकों के साक्षात्कार हेतु शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास और ट्रैकिंग ट्रक्शन योजनाओं के अन्तर्गत 50 आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करते हुए स्वरोजगार हेतु 11 करोड़, 15 लाख, 36 हजाराण आवंटन की स्वीति प्रदान की गई। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत चयन समिति ने वाहन मद में 5 तथा गैर वाहन मद में 7, होमस्टे में 14 और ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर-होम स्टे अनुदान के तहत 24 लाभार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। गैर वाहन मद में होटल, मोटल, फास्ट फूड सेन्टर, वर्कशप आदि के संचालन हेतु चारों आवेदन स्वीत किए गए। चयनित लाभार्थियों को बैंक में जरूरी दस्तावेज जमा करते हुए जल्द से जल्द स्वरोजगार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिला स्तरीय चयन समिति में मुख्य विकास अधिकारी डा़ललित नारायण मिश्र, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक चंचल बोहरा, लीड बैंक अधिकारी जीएस रावत आदि मौजूद थे।

 

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *