रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि-बेडूबगड बाईपास निर्माण और अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को बेरोजगार करने के खिलाफ शनिवार को अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में सौडी से सिल्ली तक दुकानें बंद रही। साथ ही व्यापारियों ने नगर में जोरदार तरीके से जुलूस प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाईपास निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारियों ने जुलूस प्रदर्शन के बाद अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में जनसभा की। यहां एक दर्जन से अधिक व्यापारी धरने पर बैठ गए। सभा का संचालन करते हुए व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री और संघर्ष समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने कहा कि व्यापारियों को उत्पीडन किसी भी हालात में सहन नही किया जायेगा। कहा कि अगस्त्यमुनि में क्रमिक धरना शुरू हो गया है। यह लड़ाई लम्बी चलेगी। धरने पर बैठने वालों में त्रिभुवन नेगी, विजय कुमार, बलबीर लाल, मोहन रौतेला, माधुरी नेगी, शकुंतला चौहान, कान्ती देवी, प्रमोद गुंसाई, राजेश बगवाडी मौजूद थे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *