जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी में संस्कृत सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्कृत गीत समूहगान आदि कार्यक्रमों का संस्कृत में आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनसुया प्रसाद सुन्दरियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सभी से संस्कृत भाषा में एक वाक्य जरूर लिखने का निवेदन कर रहे हैं। कहा कि सभी छात्रों का सौभाग्य है सभी को सुंदर संस्कृतमय वातावरण का परिवेश मिला है। उन्होंने सभी को संस्कृत भाषा की सेवा के लिए संकल्पित होने पर जोर दिया। वरिष्ठ अध्यापक नवीन जु़याल ने कहा की लघु लघु प्रयास से हम धाराप्रवाह संस्कृत बोल सकते हैं। कार्यक्रम के संचालक आचार्य नवीन ममगांई ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा से तीन दिन पूर्व व तीन दिन बाद तक मनाया जाता है। इस मौके पर आचार्य अनूप, आशीष डबराल, कमलदीप, ईशान डोभाल, नीरज पटवाल, अंकित मैठाणी व सभी छात्र मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *