वीर बाला तीलू रौतेली सेवा समिति की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वीर बाला तीलू रौतेली सेवा समिति द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर डा. पद्मेश बुड़ाकोटी सहित 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक के ऊपर समाज निर्माण का गुरुत्तर दायित्व है। गुरु मार्गदर्शक और पूजनीय होता है। श्रेष्ठ गुरु अपने छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अणथ्वाल ने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक डॉ. पदमेश बुडाकोटी, सोमप्रकाश बलोदी, डॉ. नागेंद्र प्रसाद ध्यानी, सुरेंद्र रावत, रतन बिष्ट, रश्मि रावत, बीना मित्तल, अनुपमा शर्मा, कांता प्रसाद चौहान तथा विवेक डबराल को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में भुवनेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्कर मोहन नैथानी, राकेश मित्तल, रविंद्र जजेड़ी, मुन्ना लाल मिश्रा, अनूप मिश्रा, विजय लखेड़ा, राम प्रकाश शर्मा, विवेक अग्रवाल, ठाकुर सिंह रावत, निर्मला नैथानी, पूर्व प्रधान सुनीता, नीना बेंजवाल, ईशा जुयाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हसवंत सिंह बिष्ट ने और संचालन चंद्र प्रकाश नैथानी ने किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *