काशीपुर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन अंशिका, दीपांशी, आयुषी चौहान प्रथम स्थान पर रही।
बीएसबी इंटर कलेज प्रांगण में 14 से 17 वर्ष, 17 से 19वर्ष, एवं 19 से 21 वर्ष तीन कैटेगरी में पांच खेल वर्टिकल जंप, 800 मीटर रेस, 30 मीटर मेडिसिन, बाल थ्रो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कुमारी अंशिका कुमारी दीपांशी एवम आयुषी चौहान ने ब्लक स्तर की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। प्रतियोगिता विजेता बालिकाएं जनपद स्तर पर आयोजित होनी वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल केशव सिंह, सुभाष चंद्र ,इब्ने हसन, स्वतंत्र गहलोत, स्वतंत्र मिश्रा, प्रफुल कौशिक, शमशेर अहमद, अनूपसिंह, संजय वर्मा, तस्लीम अहमद, अजय सैनी, विजयराज सैनी, राजेश कुमार, दुष्यंत कुमार, लता रानी, कुसुमलता, निशित पवार, राजीव कौशिक आदि थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *