पिथौरागढ़। दौबांस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया। इस दौरान लोगों को दवा का वितरण भी किया गया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ डा़एचएस हयांकी के प्रयासों के लिए आभार जताया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिवक्ता खीमराज जोशी ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में लोग बुखार से परेशान थे। सीएमओ से गांव के लोगों की पीड़ा को देखते हुए र्केप लगाने का आग्रह किया गया था। कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 5 स्थानों में कैम्प लगाकर रोगियों का उपचार किया। इस दौरान 90 से अधिक लोग देखे गए। जिसमें 60 लोग बुखार से पीड़ित थे। पूरे क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है। ड़आरएस श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में ड़कवीन्द्र,फार्मसिस्ट भानु पांडेय,संजय,पूनम एवं आशा ने देवपुरी,कोल्दा,परालथाम,सिमलखेत,बेड़गाड़ा,असुरदेव में कैम्प लगाया। कहा कैम्प तक आ पाए रोगियों का इलाज घर जाकर किया गया। गांव के सभी लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के इस तरह के प्रयासों को सराहते हुए आभार जताया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *