चमोली। बालगंगा सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक समिति से डीएम से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई क्षेत्र की सिंचाई नहरों की मांग की। बुधवार को समिति अध्यक्ष सीएस पोखरियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम मयूर दीक्षित से मिला। जिसमे उन्होंने बालगंगा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में डीएम को अवगत कराते हुए उनका समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में समिति के लोगों ने कहा कि, बालगंगा क्षेत्र में विगत दिनों आई दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त केमर सिंचाई नहर, सिलयारा,कोठियाडा, केमरा फीडर गुल सहित आधा दर्जन नहरों पर पानी न आने से कास्तकारों की धान की फसल सूखने की कगार पर है। समिति ने सीएचसी बेलेश्वर में प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक व एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती की मांग के साथ ही नगर पंचायत चमियाला में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से बालगंगा नदी से पम्पिंग योजना निर्माण की घोषणा के क्रम में पंपिंग योजना के निर्माण की मांग की। जिस पर डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन समिति को दिया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव उम्मेद सिंह चौहान, सब्बल सिंह बिष्ट, इन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *