जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
व्यापार मंडल सभागार में आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन जन सरोकारों के लिए समर्पित रहा। कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने शहर के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। शोक व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, उमेश त्रिपाठी, हरीश खर्कवाल, सुनीता कोटनाला, अनीता आर्य, मीना बैंजवाल, अमित भारद्वाज, अनिल बहुगुणा, मोहम्मद इमरान, अर्जुन अग्रवाल, मानेश्वरी बिष्ट, सूर्यकान्त बलूनी, हरि सिंह पुंडीर, आशीष सतीजा, अमिताभ अग्रवाल, ओम प्रकाश बलूनी, रानी नेगी, नगर मंडल प्रभारी दर्शन सिंह बिष्ट, मीनू खान, प्रीति कुलाश्री, विनय भाटिया, निशा जुयाल, अरूण भट्ट, सुनील गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *