जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में विज्ञान एवं जल की गुणवत्ता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को जल की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई।
महाविद्यालय में कैरियर काउंसिलिंग सेल, आईक्यूएसी व उत्तराखड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेसी भट्ट ने की। इस दौरान यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा ने जल की गुणावत्ता के बारे में बताया। साथ ही एचपीसीएल के कार्यप्रणाली और उसके सिद्धांतों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों द्वारा जल की गुणावक्ता की टेस्टिंग की गई, जिसमें जल का पीएच मान, टीडीएस व आयरन तत्वों की जांच के बारे में बताया। डॉ. धर्मेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के लिए जल, जंगल, जमीन, जनमानस और जन सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. दुदुन मेहता, डॉ. सुधीर सिंह रावत, डॉ. नीरज असवाल, डॉ. विवेक रावत, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विक्रम रौतेला, डॉ. मीनू बुटोला, डॉ. शिवानी धूलिया, डॉ. अजय कुमार, डॉ. गिरीश चंद्र आर्य, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *