श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि में एनसीसी भर्ती के लिए छात्र-छात्राओं की शारीरिक और लिखित परीक्षा आयोजित की गई। चौरास परिसर स्थित खेल मैदान में हुई एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने सर्टीफिकेट-बी और सर्टीफिकेट-सी के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा दी। गढ़वाल विवि की एनसीसी अधिकारी डा. हिमशिखा गुसांई ने बताया कि बुधवार को शारीरिक और लिखित परीक्षा में 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 141 छात्र-छात्राओं का इनरोलमेंट हुआ है। सीनियर डिवीजन में 50 लड़के और 64 लड़कियों और सर्टीफिकेट सी के लिए 37 छात्रों का इनरोलमेंट किया गया है। इस मौके पर सुबेदार बलवंत सिंह, मनवीर, सुरेंद्र, सीनियर अंडर ऑफिसर आयुष भंडारी, निकिता कोहली, सिमरन आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *