श्रीनगर गढ़वाल : नगर क्षेत्र के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म की धूम रही। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई व झूले लगाकर कृष्ण को झूला झुलाया गया। बुधवार देर सांय कल्याणेश्वर धर्मशाला में राधाकृष्ण, वासुदेव, देवकी, सुदामा आदि के रूप में सजे जयदयाल अग्रवाल संस्कृत स्कूल के बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा। सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर, गणेश मंदिर, कोतवाली स्थित कृष्ण मंदिर आदि में भी धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने देर रात्रि 12 बजे तक मंदिरों में कीर्तन भजन किए और आतिशबाजी भी की। नेशनल मेडिकोस आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के बैनर तहत जन्माष्टमी का त्योहार मेडिकल कालेज श्रीनगर में भी धूमधाम से मनाया गया। मौके पर शिक्षकों व छात्रों ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रचार्य डा. सीएमएस रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *