नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में 14 सितबंर से चार दिवसीय कयाकिंग और कैनोइंग क्वालीफाईंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा, प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 450 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित और टीएचडीसी अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने कलक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में बताया कि टिहरी बांध की झील क्षेत्र कोटी कलोनी में 14 से 17 सितंबर तक राष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग क्वालीफाइंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 450 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता टीएचडीसी टिहरी, उत्तराखंड क्याकिंग एवं कैनोइंग संघ, उत्तराखंड खेल विभाग, आईटीबीपी और उत्तराखंड ओलंपिक ऐसो़ द्वारा संयुक्त रूप से करवाई जा रही है। बताया क्वालीफाइंग राउंड के विजेता आगामी दिनों में गोवा में आयोजित होने वाली 37 वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बताया टीएचडीसी की ओर से कोटी कलोनी में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में जल क्रीड़ा को बढ़ावा मिलेगा। झील में प्रतियोगिता के मध्यनजर राज्य के खिलाड़ियों को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मौके पर टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक ड़एएन त्रिपाठी, प्रबंधक मनवीर सिंह नेगी,आरडी ममगांई, एसएस राणा आदि मौजूद थे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *