हरिद्वार। शिवारिक नगर स्थित फेस -1 सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रजापति (कुम्हार) समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर की गई नियुक्तियों पर नाराजगी व्यक्त की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि माटी कला बोर्ड में दो उपाध्यक्ष और 10 सदस्यों की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान में एक उपाध्यक्ष प्रजापति समाज से तथा दूसरी उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया पंजाबी समाज से हैं। वहीं हरजीत सिंह और श्यामल सिंह सहित अन्य गैर-प्रजापति समाज के लोगों को भी सदस्य बनाया गया है। समाज के लोगों का कहना है कि शेष सात सदस्य पदों पर प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जानी चाहिए।बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि उत्तराखंड सरकार किसी अन्य बोर्ड अथवा आयोग में भी प्रजापति समाज से एक उपाध्यक्ष की नियुक्ति सुनिश्चित करे, ताकि समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
बैठक में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के गणमान्य लोग एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *