


हरिद्वार। बद्रीनाथ धाम की यात्रा करके हरिद्वार पहुंचे करीब 180 लोगो का भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, इंदौर से बद्रीलाल परमार द्वारा भगवान बद्री विशाल की “बद्रीनाथ भव्य ध्वज यात्रा” का आयोजन किया गया था ,जिसमें करीब 180 लोग 17 जून को इंदौर से भगवान बद्रीनाथ की यात्रा पर निकले थे ,23 जून को बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद यात्रा हरिद्वार पहुंची, जहां भाजपा पार्षद द्वारा सभी का अंगवस्त्र और फूलमाला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया गया, यात्रा में आए परमार परिवार के लोगों द्वारा भी भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार को पगड़ी पहनकर उनका आभार व्यक्त किया गया।
