चमोली। विकासखंड के कालेश्वर ग्राम पंचायत में जगह जगह बिजली की लाइनें झूल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के साथ ही एलटी लाइनें और बिजली के खंबे में कई बार करंट छोड़ रहे हैं। लेकिन निगम के अधिकारी मामले में कार्रवाई करने के बजाए आश्वासन दे रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे से लगी इस ग्राम पंचायत की प्रधान चंदा पल्लव, सुनील कुमार आदि का कहना है कि तीन अगस्त को यहां नाग मंदिर के पास झूल रही विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। लेकिन पूरी ग्राम पंचायत में विद्युत लाइनें हादसों को न्योता दे रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सिरोली, कालेश्वर भैरव देवता के मुख्य प्रवेश द्वार, एससी बस्ती में कई घरों को बिजली की लाइनें से खतरा बना है। साथ ही ग्राम पंचायत के दायरे में कई जगह लाइन पेड़ों को टू रही है। जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना बनी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह लाइनों को ठीक करने और शिफ्ट करने के लिए कर्मी धनराशि जमा करने की मांग भी कर रहे हैं। इधर दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीष कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर कालेश्वर में कर्मचारियों की टीम गई है। यहां लापिंग आदि काम किया जाएगा। साथ ही विद्युत लाइनों को जल्द दुरस्त किया जाएगा। कतिपय स्थानों पर यदि एचटी लइनें शिफ्ट की मांग होती तो वहां इस्टीमेट के हिसाब से धनराशि जमा करनी पड़ती है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *