नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न स्थानों से युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित कर रोजगार दिया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि सिडकुल समेत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र से कंपनियों की ओर से रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 458 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 152 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। अंतिम रूप से 41 अभ्यार्थियों को चयनित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द संबंधित संस्थाओं की ओर से कल लेटर जारी किया जाएगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *