हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कर हर वर्ग की महिलाओं को शक्तिशाली बनाने का काम किया है। यह कहना है कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत का। उन्होंने कहा, पिछले नौ सालों में महिला सशक्तिकरण पर ठोस काम किया गया है। पीएम की नीतियों से दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की कीर्ति, यश और देश का गौरव भी बढ़ रहा है। कहा, पिछले दिनों जब मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ तो सात महिला सांसदों को जगह दी गई। जब कभी राजनीति में विशेष रूप से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की जाती थी तो अनेक राजनीतिक दल इसका विरोध करते हैं जबकि पीएम मोदी बराबर महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला डेयरी दुग्ध सशक्तिकरण योजना शुरू की है। विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न बैंकों का प्रबंधन राज्य की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। उत्तराखंड महिला एकीत विकास योजना, नन्दा देवी कन्या धन योजना जैसी तमाम महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को राज्य सरकार ने पूर्व में ही महिलाओं के सम्मान में लागू किया है। महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में सड़क से लेकर संसद तक, मैट्रो से लेकर अंतरिक्ष तक और भारतीय सेना के तीनों अंगों में और आईएएस व आईपीएस या फिर देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर भी अपने हस्ताक्षर किये हैं। कहा, एक अच्छी परंपरा है महिलाओं को बराबर साथ लेकर चलना और उनको सम्मान देना और अब देश की संसद व विधानसभा में एक तिहाई सीटें रखना यह देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी को बधाई भी दी हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *