बागेश्वर। झटक्वाली-ग्वाड़ मोटर मार्ग किमी दो पर चेंबर सहित पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। जिससे पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से योजना की मरम्मत कराने की मांग की। सोमवार को ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि 2016 में झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क काटी गई। जिसके कारण पेयजल लाइन और चौंबर क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से ग्वाड़ गांव और दुकान बस्ती में पेयजल आपूर्ति ठप है। उन्हें कई किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। वह पेयजल लाइन की मरम्मत और सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान राजन राम, नैन सिंह, सुमन, विमला देवी, ममता, सुंदर सिंह, हरी राम आदि उपस्थित थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *