पिथौरागढ़। विश्व पर्यटन दिवस के तहत पर्यटन विभाग की तरफ से यहां साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विधायक फकीर राम टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर किया। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि यह रैली यहां पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि पर्यटन दिवस सप्ताह के तहत हो रहे यह कार्यक्रम गंगावली क्षेत्र में पर्यटन की नए द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा सरकार पर्यटन विकास को लेकर सजग व कई योजनाएं चलाकर कार्यक्र कर रही है। पर्यटन अधिकारी कीर्ती आर्या ने विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। बाद में यहां से रवाना हुई साइकिल रैली विश्व प्रसिद्घ पाताल भुवनेश्वर पहुंची। इधर इसी कार्यक्रम के तहत सात प्रशिक्षित पैराग्लाइडरों ने जीबल गांव की पहाड़ी से उडान भरी। आसमान में इस दौरान बेहद मनमोह नजारे लोग देखते रहे। बाद में पैराग्लाइड नगर के चिटगल मैदान में उतरे।
ये रहे शामिल-विजय पांडे,राजेंद्र सिंह बिष्ट,ष्ण बोरा,रमेश बोरा,सुरेंद्र सिंह बिष्ट,सुनील रावल,सागर बिष्ट,शंकर सिंह,रवि ठगुराठी,मनीष उप्रेती,माही

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *