नई दिल्ली, एजेंसी। देश की राजधानी दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने जंगपुर में ज्वेलर्स शोरूम में रखी करीब 25 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि चोर शोरूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम की दीवार में छेद किया और सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए।
शोरूम मालिक के मुताबिक दुकान में 20 से 25 करोड़ रुपए की ज्वेलरी रखी हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में शोरूम मालिक उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि जंगपुरा मार्केट सोमवार को बंद रहती है। रविवार को शोरूम बंद करने के बाद मंगलवार को जब वह दुकान में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से चोरों की जानकारी जुटाने में जुट गई है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *