नई टिहरी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर डीएम मयूर दीक्षित ने माउंटेन बाइकिंग साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना। जबकि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्त किया। बुधवार को पर्यटन दिवस के मौके पर साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई। पर्यटन विभाग के तत्वाधान में माउंटेन बाइकिंग साईकिल रैली हनुमान चौक नई टिहरी से डायजर-घोणाबागी-बादशाही थौल होते हुए पक्षीकुंज तक आयोजित की गई। साईकिल रैली में आईटीबीपी कोटी कालोनी के जवानों एवं नेहरू युवा केन्द्र नई टिहरी द्वारा प्रतिभाग किया। इसके साथ ही स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत पक्षीकुंज में सफाई अभियान चलाया गया। चित्रकला प्रतियोगिता भी यहां पर आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के ने प्रतिभाग किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन एवं हरित निवेश थीम को निर्धारित किया गया। जिसके तहत हनुमान चौक से पक्षीकुंज तक माउंटेन बाइकिंग साईकिल रैली, पक्षीकुंज में स्वच्छता अभियान एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। पक्षीकुंज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने चित्रकला में प्रतिभाग करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं पुरूस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर पुरूस्त किया।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *