जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मंदिर के समीप मधुगंगा नदी के तट पर लैंसडाउन से पहुंचे कालेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों व व्यापारियों द्वारा गणपति विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन से पहले सतपुली नगर में गणपति महाराज की विशाल यात्रा निकाली गई। इस दौरान उत्तराखंडी पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं , मसकबीन की थाप पर सभी भक्त खूब झूमे और नगर में गणपति बप्पा मोरिया के नारे गुंजायमान रहे। समिति के सदस्य राजेश ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि लैंसडौन से कालेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा तीसरी बार गणपति की पूजा के बाद गणपति विसर्जन किया जा रहा है। बताया कि इस कार्यक्रम को हमेशा जारी रखा जाएगा जिससे कि लोगों धार्मिक चेतना का संचार हो सके ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *