श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में देवप्रयाग व कीर्तिनगर ब्लॉक के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की। इस मौके पर छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई शिक्षा नीति की जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र-छात्राओं से जनरल नॉलेज से लेकर विज्ञान और साइंस के प्रमुख विषय पर चर्चा कर अपने अनुभव को बच्चों के बीच में साझा किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रयास करना चाहिए। छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्करवान बनने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित कर छात्रों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, रघु सजवाण, रणजीत सिंह जाखी, डा. विजय मोहन गैरोला, बसंती बुटोला, सुमन लिंगवाल, सुनीता भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, आंनद सिंह रावत, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *