बागेश्वर। तहसील रोड स्थित आदर्श कलोनी निवासी रमेश गड़िया के घास के सूखे ढेर में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया की फायर सर्विस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पाइप और बाल्टियों से पानी डालकर काबू पाया। जिससे आसपास मकानों तक आग को फैलने से रोका गया। प्रभावित रमेश गढ़िया ने बताया की 10000 के आसपास का नुकसान हुआ है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *