जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी मंडल पाबौ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकास कुकरेती ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं, उनसे भी चर्चा की जाए। कहा कि अगर वह संगठन कार्य नहीं कर रहे हैं तो अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी जाए। मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी का कार्यक्रम संपंन होना चाहिए। कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह पार्टी के लिए सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी, धनश्याम नेगी, संजय नौटियाल, विपिन पंत, मनवर सिंह, भरत सिंह, गेंदा लाल, सुरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, लीला सिंह, गंगा सिंह, दुर्गेश थपलियाल, दिगंबर पोखरियाल आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विमल नेगी, हरेंद्र कोहली ने किया।
