जयन्त प्रतिनिधि।
अभ्युदय परिवार शाखा जयहरीखाल की ओर से स्वच्छता अभियान के उपरांत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य संयोजिका भावना वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की सीख दी। इस दौरान सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंशिका गौड़, आराध्या कुकरेती, अनुश्रीया, सौ मीटर बालक वर्ग में आदित्य नेगी, आयुष डोबरियाल, प्रीत, 200 मीटर बालिका में सिमरन, आकृति अंशुका, 200 मीटर बालक में आदित्य, प्रीत, आयुष प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। लंबी कूद बालिका प्रथम जिया डोबरियाल द्वितीय अंशिका गौड तृतीय आराध्या, लंबी कूद बालक प्रथम आयुष, द्वितीय रोहन, तृतीय आयुष 50 मीटर रेस प्रथम जानवी, द्वितीय दीप्ति, तृतीय अवनी रही। कबड्डी में बालिका वर्ग में सृष्टि डोबरियाल की टीम ने बाजी मारी बालक वर्ग में मानस की टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर सुमन बहुगुणा, सोनिया डोबरियाल, ममता शर्मा, अनीता रावत, रंजना असवाल,चन्द्रकान्ता बौठियाल, सविता रावत, सूचि नेगी, लक्ष्मी थापा, संपत्ति, ऊषा,नीलम आदि मौजूद रहे।
फोटो: 07
कैप्शन: आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *