जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। 14 अक्टूबर को कलश यात्रा से महोत्सव का शुरूआत की जाएगी। इसके साथ ही विभागीय स्टॉल, हेल्थ कैंप आदि आयोजन भी किए जाएंगे।
संचालन समिति के संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद जुयाल ने बताया कि इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 15 से 24 अक्टूबर तक यहां शिव पुराण, श्रीमद्देवी भागवत और श्रीमद्भागवत कथाओं का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में ढ़ोलसागर प्रतियोगिता के साथ ही महिला मंडलियों के कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन समिति के संयोजक अनुसुया प्रसाद सुंदियाल महिला मंडलियों के लिए कीर्तन, मांगलगीत से लेकर चौफल्या, थड्या आदि कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पहले पुरस्कार के तौर पर 71 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 51 हजार और तीसरे स्थान की टीम को 31 हजार पुरस्कार राशि दी जाएगी। अभी तक 80 कीर्तन मंडलियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जबकि इसके लिए करीब 175 मंडलियों के आने की उम्मीद है। ढोल सागर में भी करीब सौ से अधिक टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। आयोजक अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए तैयारियों शुरू कर दी गई है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *