राजस्व उप-निरीक्षक प्रशिक्षुओं का एक वर्षीय प्रशिक्षण शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नवनियुक्त राजस्व उपनिरीक्षकों का एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को राजस्व विभाग के कार्यों की बारीकियों के साथ-साथ एक कार्मिक द्वारा जन सेवक रुप में उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। डीएम ने कहा कि सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए राज्य व राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें। उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
बुधवार को प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण का शुभारंभ डीएम डा. आशीष चौहान ने किया। इस दौरान बताया गया कि एक वर्ष तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 79 राजस्व उप-निरीक्षक प्रशिक्षुओं को पहले 3 महीने तक व्यावहारिक, जबकि 9 महीने तक सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने प्रशिक्षुओं को सरकारी विभागों व जनता से समंवय स्थापित करते हुए कार्यों को करने, राजस्व ढांचे को समझने, विभिन्न स्तर के अधिकारियों के अधिकार व दायित्वों सहित कलेक्ट्रेट के सभी 44 पटलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सजग व सक्रियता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए इस जानकारी का उपयोग जनकल्याण के लिए किये जाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर एसडीएम सदर अबरार अहमद, स्मृता परमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज रावत, सहायक भू-लेख अधिकारी पूरण प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *