हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का 71वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पिछले वित्तीय वर्ष में उत्ष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारी मो़ शकील को सम्मानित किया गया। ईपीएफओ कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आदित्य साह ने शुभारंभ किया। उन्होंने ईपीएफओ के कार्यों, उद्देश्यों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईपीएफओ की ओर से सर्वोत्तम सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को कार्यालय वार सम्मानित किए जाने की पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में पिछले वित्तीय वर्ष में दावों के निस्तारण, रिफ्लेक्शन रेसियो और ग्रेवांस हेंडलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हल्द्वानी कार्यालय के कर्मचारी मो़ शकील को सम्मानित किया जा रहा है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *