चम्पावत।  टनकपुर में अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम मुख्य बाजार में वार्ड नंबर छह निवासी 50 वर्षीय कन्यावती देवी पत्नी सुरेश कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डघ् आफताब आलम ने बताया कि महिला के पैर में चोट लगी है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *