हल्द्वानी। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि धनगढ़ी पुल निर्माण का बजट संबंधित विभाग को मिल चुका है। 2024 तक पुल का निर्माण हो जाएगा। साथ ही पनोद पुल निर्माण की स्वीति भी जल्द मिल जाएगी। वहीं रामनगर में फैक्ट्री लगाकर लोगों को रोजगार से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने प्रेसवार्ता कर धनगढ़ी पुल निर्माण की जानकारी दी। कहा कि जनता की बरसों पुरानी मांग धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण के लिए 29 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीत कर दी गई है। जनता की मांग को देखते हुए पुल की ऊंचाई व लंबाई बढ़ाई गई है। पनोद नाले पर भी पुल का निर्माण किया जाना है। लेटी, चोपड़ा, रामपुर, टोंगिया वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाए जाने पर उन्होंने सरकार का आभार जताया। पाटकोट गांव क्षेत्र में सरकारी जमीन पर शीघ्र ही फैक्ट्री लगाई जाएगी। भाजपा नगराध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि पालिका के स्लाटर हाउस से ही यूपी में बड़ी मात्रा में मांस सप्लाई हो रहा है। इसके लिए पीरूमदारा चौकी होते हुए रोजाना रात में 20 से 25 वाहन आ रहे हैं। भाजपा नेता जगमोहन सिंह ने बताया कि जल्द ही बस पोर्ट का निर्माण भी हो जाएगा। इससे लोगों को दूसरे राज्यों के लिए बसें रामनगर से ही मिलने लगेंगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *