जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों का हालचाल जानने व उनकी परेशानियां सुनने का काम किया जा रहा है। रविवार को सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देशों के तहत जिले की थाना धुमाकोट, रिखणीखाल, थलीसैंण पुलिस द्वारा एकल बुजुर्गों के घर जाकर उनसे मुलाकात की गयी। मौके पर जाकर उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर निदान किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को अपना मोबाइल नंबर, आपातकालीन नंबर डायल 112 दिया गया। बताया गया कि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दे । एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे बुजुर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *