हल्द्वानी। प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने वोटर लिस्ट ठीक करने में ड्घ्यूटी लगाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि शिक्षकों की शिक्षण कार्य के इतर ड्यूटी न लगाए जाने को लेकर पूर्व में शासन स्तर से आदेश जारी हो चुका है। बावजूद इसके, नगर निगम और प्रशासन ने 100 से अधिक सहायक अध्यापकों की ड्यूटी संगणक के तौर पर लगा दी है। इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने बताया कि नगर निगमध्सिटी मजिस्ट्रेट के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय की ओर से हाल ही में आदेश जारी हुआ है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों की ड्यूटी संगणकों के तौर पर लगाई गई है। बताया कि शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत के निर्देश को दरकिनार कर स्थानीय प्रशासन ने शिक्षकों की वोटर लिस्ट ठीक करने की ड्यूटी में लगा दी है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *