नई टिहरी। भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। बीते गुरुवार शाम को नई टिहरी के बौराड़ी स्थित गणेश में चौक में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये,उनके इस्तीफे की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उर्मिला राणा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा में महिला शक्ति के प्रति अमयार्दित शब्दों का प्रयोग कर देश की महिलाओं का अपमान किया है। कहा भाजपा महिला मोर्चा किसी भी सूरत में महिलाओं का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री को देश की महिलाओं से क्षमा मांगनी चाहिए, और नैतिकता के आधार अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कहा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महिला मोर्चा मंडल महामंत्री धर्मा देवी भंडारी, सरस्वती नेगी, अंबिका मैठाणी, कमला राणा, सुलोचना बडोनी, शांता भट्ट, सरस्वती रावत, सुनीता राणा, सरिता पेटवाल, नीलम नेगी, सरिता पंवार, विमला मिश्रवाण, किरण रावत, उर्मिला नेगी, रंजना रतूड़ी, उषा रमोला, अंजू भट्ट, गोपीराम चमोली, विजय कठैत, जयेन्द्र पंवार आदि मौजूद थे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *