जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दीपवली की छुट्टी में अपने गांव जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। पछले दो दिन से मैदान से गांव जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। नतीजा रूट के लिए लगने वाले वाहनों में पहले सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी हो रही है।
12 नवंबर को दीपावली पर्व मनाया जाना है। ऐसे में कई प्रवासी यह त्योहार मनाने के लिए मैदान से अपने गांव की ओर जा रहे हैं, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। सुबह से ही रोडवेज अड्डा, जीएमओयू अड्डा व मैक्स अड्डा में यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। रूट के लिए बस लगते ही सीट फुल हो रही है। चौबट्टाखाल निवासी सचिन ने बताया कि वह सुबह दिल्ली से कोटद्वार पहुंच गए थे। लेकिन, करीब एक घंटे तक भी उन्हें गांव जाने के लिए वाहन नहीं मिल पाया। कई लोगों को वाहन बुक कर सफर करना पड़ा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *