बागेश्वर। आयुष्मान भव: अभियान के तहत श्री गंगा सेवा समिति द्वारा जिला चिकित्सालय के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र सिंह फसवाड व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिह मुस्युनी ने बताया कि रक्तदान के अनेक फायदों होते है व रक्तदान द्वारा आप किसी का जीवन बचा सकते है। जिला अध्यक्ष इन्द्र सिंह फस्वाड ने कहा स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन माह के अंतराल में चार बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा सेहतमंद व्यक्ति जिसकी खान-पान की आदतें सही हों वह रक्तदान कर सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि रक्त दान जीवन दान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों की जिन्द्गी बचा सकता है। ड़ सावित्री ने बताया रक्तदान करने से करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, रक्तदान से हृदय की सेहत में सुधार होता है, वजन नियंत्रण में रहता है, र्केसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। रक्तदान से न सिर्फ आपके शरीर पर बल्कि दिमाग पर भी पजीटिव असर पड़ता है। रक्तदान करके आप किसी जरूरतमंद की जान बचाते हैं, और साथ ही आपकी सेहत को भी कई फायदे होते हैं। रक्त दान करने वालो में अशोक लोहनी, अनुप काण्डपाल, मनोज पुरोहित, कमल देवली, दीप दर्शन अण्डोला, केतन शाह आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *