जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सिम्मलचौड़ स्थित कोर्ट परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। सभी अधिवक्ताओं व न्यायालय स्टाफ द्वारा कोर्ट परिसर में सफाई अभियान चलाने के साथ ही वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें अपने आसपास सफाई अभियान चलाते रहना चाहिए तथा समय-समय पर वृक्षारोपण भी करना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन बनने के साथ ही सभी को जीवनदायनी ऑक्सीजन मिल सके। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता गुंज्याल, बार संघ अध्यक्ष अजय कुमार पंत , एडवोकेट सागर बिष्ट, अधिवक्ता प्रवेश रावत अविरल पंत, इंद्र कुमार, हरीश ,धर्मेंद्र सिंह, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *