जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया व दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व नगर निगम महापौर हेमलता नेगी ने दोनों महान विभूतियों के विचारों को याद किया। कहा कि गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया, बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का पूरा जीवन ही देश सेवा में बीता। सादगी, शालीनता और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी शास्त्री जी ने देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कभी समझौता नहीं किया। अनाज के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने व हरित क्रांति लाने में भी उनका अहम योगदान है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, महावीर सिंह, मीना बछवाण, विनीता भारती, प्रकाश लखेड़ा, राजा आर्य, आशुतोष वर्मा और राजा आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *