बागेश्वर। एक बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। रैखोली निवासी 65 वर्षीय महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगीं। परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। ड़ नसीम ने बताया कि बुजुर्ग की हालत में सुधार है। उन्हें टुट्टी दे दी गई है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *