हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रामानंद इंस्टीट्यूट में 2 लाख 71000 रू चोरी का मामला सामने आया है, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है जहां रामानंद इंस्टीट्यूट की दीवार फांदकार नकाबपोश चोर अंदर पहुंचे, चोरों ने गेट का शीशा उतारा और फिर एडमिन ब्लॉक में प्रवेश किया, अलमारी का लॉक तोड़कर पैसे चोरी कर लिए, सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी को गस्त के दौरान चोरी की भनक लगी, मौके पर पहुंचे एडमिन हेड मयंक गुप्ता ने कैमरे चेक किया तो सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहे हैं, जिनकी तहरीर ज्वालापुर कोतवाली में दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
2 पथरी थाना क्षेत्र में शनि देव मंदिर के पास ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश की गई है ,शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, धनपुरा निवासी नवनीत वर्मा की धनपुरा में श्रीराम ज्वेलर्स की दुकान है उनका कहना है कि सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया है ,दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में दो चोर दुकान में घुसते नजर आ रहे हैं शिकायत के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
