रानीखेत (सतीश जोशी): नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थानीय नागरिकों की संपत्ति पर कर लगाने से भड़के लोगों ने व्यापार मंडल के नेतृत्व में रानीखेत चिलयानौला नगरपालिका का घेराव किया। सैंकड़ों की संख्या में पालिका धमके लोगों ने नारेबाजी व घेराव कर अपना विरोध दर्ज किया। नगरपालिका के मुख्य अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि जिस समय नगर पालिका परिषद का गठन हुआ था उसी समय सरकार द्वारा 10 वर्षों तक सपत्ति कर में छूट की घोषणा की थी। लेकिन सिर्फ़ 5 वर्ष के बाद ही संपत्ति पर कर लगाया जाना आम लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उक्त संपत्ति कर के आदेश को अतिशीघ्र वापस नहीं लिया तो क्षेत्रीय निवासी वृहद् आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । इस दौरान क्षेत्रीय व्यापार मण्डल ने मुख्य अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन सौंपने वॉलो में व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, उपाध्यक्ष प्रकाश कुर्वाबी, महिला उपाध्यक्ष दीपा चंद्राकर, उपसचिव हिमांशु अधिकारी, महासचिव ललित मेहरा, कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी, दामोदर पांडे, बच्चों सिंह, कविंद्र कुर्वाबी, भगत बिष्ट, अरुण रावत सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *