हरिद्वार।
शंकराचार्य चौक से शुरू होने वाली कांवड़ पटरी का हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा सौंदर्यकरण कराया जा रहा है। साथ ही पिछले साल बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई कावड़ पटरी की मरम्मत कराकर उसमें अन्य जन सुविधाओं को भी शुरू किया जा रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने आज शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल चौक तक सौंदर्यकरण के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान अंशुल सिंह ने ठेकेदार और कर्मचारियों को बरसात के समय सही ढंग से जल निकासी होने को लेकर निर्देश दिए। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि इस नहर पटरी का कांवड़ के अलावा शहर के लोग टहलने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इस पटरी का सौंदर्यकरण कर यहां सुंदर पेड़ और स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। साथ ही यहां टहलने करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए हाईवे की ओर बनी बाउंड्री को भी ऊंचा बनाया जा रहा है। आने वाले समय में यहां लोगों को शुद्ध वातावरण मिलेगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *